Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

फॉर्च्यूनर और कीया गाड़ी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दोनो गाड़ियां,नियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी, पांच घायल-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जा रही फॉर्च्यूनर और कीया गाड़ी को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में पांच लोगों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य सड़क हादसे नोएडा के सेक्टर 33 के पास दो गाड़ियां आपस में ट्करा गई. सेक्टर- 24 थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है.  

 ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद गाड़ियों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था.  लेकिन गनीमत यह रही कि इसमें किसी को गंभीर चोट  नहीं आई है। कीया कार के चालक पवन कुमार ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से हापुड़ से फरीदाबाद जा रहे थे,  रास्ते में उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने तेजी से टक्कर मार दी.  जिससे उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया,वह आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर कार से टकरा गई. फिर दोनों गाड़ियां ही एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गई।

पवन ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों को ज्यादा चोट नहीं आई और वे एक अन्य गाड़ी पर सवार होकर मौके से चले गए. जबकि उसकी कार में सवार उनकी माताजी,  पत्नी,  बहन और छोटे भाई की पत्नी को चोटे आई हैं. लेकिन स्थिति खतरे से बाहर है. मौके पर पहुंची पुलिस में उन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. दूसरी घटना नोएडा के थाना क्षेत्र 24 क्षेत्र  में हुई जहां दो गाड़ियां सेक्टर 33 के पास प्रकाश हॉस्पिटल के सामने टकरा गई इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.  मौके पर थाना 24 पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

Related posts

सबसे बड़ी चोरी के मामले में दस हज़ार का इनामी अरेस्ट दो किलो सोने की दो ईंट सहित 3.26 करोड़ के सामान बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा वित्त वर्ष 2025-26 में सकल एसजीएसटी संग्रह में 22% वृद्धि के साथ देश में शीर्ष पर-सीएम

Ajit Sinha

शुद्ध और स्वच्छ उपलब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम का शुभारंभ, यहाँ आने वाले लोग पी सकेंगे शुद्ध और स्वच्छ निशुल्क जल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x