Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

नाबालिग लड़की को यह कहकर घर से अपने साथ ले गया की मम्मी बुला रही है,और बलात्कार की वारदात को दिया अंजाम -पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:घर में अकेली रही एक 16 वर्षीय लड़की को एक शख्स ये कह कर अपने साथ ले गया की उसे उसकी मम्मी ने तुरंत बुलाई है, और उसे नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। और दूसरे दिन उसे घर छोड़ गया। ये बातें पीड़ित लड़की ने मम्मी के पूछने पर बताई, और उसकी मम्मी उसे लेकर संबंधित थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित लड़के के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया ,पुलिस ने आज आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 8 दिसंबर -2024 को थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह प्राईवेट कम्पनी में काम करती है। गत 7 दिसंबर-2024 को वह रोजाना की तरह अपने काम पर गई हुई थी। उसकी 16 साल की लड़की घर पर ही थी। दोपहर करीब 3 बजे घर पर आरोपित आया और उसकी लड़की को मम्मी ने बुलाया है, कहकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया, और सुबह के समय मेरे मकान पर छोड़कर चला गया।

जब उसने अपनी लड़की से पूछताछ की तो बताया कि आरोपित युवक ने उसे खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया था और उसके साथ गलत काम किया। इस पर शहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। उनका कहना है कि मामले में विवेचना कर रही सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह की टीम ने दिनांक गत 9 दिसंबर को इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को मात्र 24 घंटे के अंदर ही धर दबोचा। जांच इकाई ने आज आरोपित को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related posts

गुरुद्वारा बंगला साहिब में सोने का मंगलसूत्र चोरी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार,चोरी की संपत्ति पीएस पार्लियामेंट स्ट्रीट से बरामद।

Ajit Sinha

मेडिकल रिपोर्ट देखते ही उड़े होश, पति-पत्नी ने मिलकर उठाया यह खौफनाक कदम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर पुलिस ने आज दिल्ली पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपए ऐठने वाले एक शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x