Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बने अटल कैंसर केयर सेंटर से इलाज करवा ठीक हुआ छावनी निवासी बुजुर्ग


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/अम्बाला:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अथक प्रयासों से बना अटल कैंसर केयर सेंटर आज अम्बाला छावनी ही नहीं अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। अम्बाला छावनी के खोजकीपुर निवासी 66 वर्षीय अश्विनी कुमार आज अपने परिवार के साथ कैबिनेट अनिल विज का धन्यवाद करने के लिए प्रात: उनके टी पॉइंट पहुंचे। अश्विनी कुमार ने बताया कि अप्रैल महीने में उन्हें गले के कैंसर पता लगा था। इसके बाद उन्होंने अंबाला छावनी में अटल कैंसर केयर सेंटर में अपना इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि कैंसर सेंटर में उन्हें बेहतरीन इलाज की सुविधाएं मिली और कल ही डॉक्टरों ने इलाज के बाद आई रिपोर्ट में उसे दुरुस्त बताया है।

अश्विनी कुमार का कहना था कि कैंसर का इलाज करवाने में लोगों की जमीन बिक जाती थी और यह इलाज काफी महंगा है। लोगों को कई-कई महीने इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता था, मगर अटल कैंसर केयर सेंटर उनके लिए और उन जैसे कई कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है। अश्विनी कुमार आज अपने परिवार के साथ ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज के सदर बाजार स्थित टी-पॉइंट पर पहुंचे और वहां उन जैसे कई मरीजों की जान बचाने के लिए बनाये गए अटल कैंसर केयर सेंटर बनवाने के लिए धन्यवाद किया।

Related posts

हरियाणा को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में एक स्टेट अवार्ड, नगर निगम गुरुग्राम व करनाल को मिलेगा ‘गारबेज-फ्री सिटी’ का अवार्ड

Ajit Sinha

एचसीएस एवं एलाइड के 155 पदों के लिए आज 13 जिलों में बनाए गए 535 परीक्षा केन्द्रों में प्रारम्भिक परीक्षा निष्पक्ष ढंग से संपन्न।

Ajit Sinha

करनाल किसान आंदोलन: बिना जांच के किसी भी अधिकारी को नहीं किया जा सकता सस्पेंड : डीसी करनाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x