Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: नागरिकों की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से हो समाधान : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:स्थानीय लघु सचिवालय में मंगलवार को डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याएं दूर करने में किसी स्तर पर देरी न हो। बिना किसी ठोस वजह के आवेदनों को लंबित न रखा जाए। हर संभव कोशिश करें कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान  हो। उन्होंने कहा कि हर रोज की रिपोर्ट मुख्यालय को जाती है और जहां प्रतिदिन आने वाली समस्याओं पर की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा होती है। मंगलवार को समाधान शिविर में 17 समस्याएं आईं। डीसी  ने सभी समस्याओं पर संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंपा।

शिविर में पेंशन और परिवार पहचान से संबंधित ऐसे बहुत से आवेदन आए, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पेंशन और परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के बारे में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों की फिजिकल वेरीफिकेशन हो चुकी है, उन मामलों का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए। लोगों को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीसी ने कहा कि आवेदन लेते समय आवश्यक दस्तावेज शिकायत पत्र के साथ जरूर लगे हों। ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें जरूरी दस्तावेज साथ नहीं लगने के कारण भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र न होने के कारण भी बहुत सी समस्याओं का हल नहीं हो पाता। इसी प्रकार से जमीन संबंधित मामलों में राजस्व विभाग से  रिकॉर्ड लेना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई आवेदनकर्ता पढा-लिखा नहीं और उनको दस्तावेजों की जानकारी नहीं है तो ऐसे लोगों को जानकारी देना जरूरी है। इस अवसर पर गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार, सीटीएम कुंवर आदित्य विक्रम, एसीपी सुशीला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

यूट्यूबर व बिग बॉस OTT-2 के विजेता एल्विस यादव से फोन पर एक करोड़ रूपए की फिरौती मांगने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम की जल्द बदलेगी तस्वीर, नागरिकों के सुझावों पर एक्शन प्लान तैयार

Ajit Sinha

साइबर सेल, अपराध ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो अमेरिकी मुल्क लोगों के ठगने का कार्य करता था, दो अरेस्ट।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x