Athrav – Online News Portal
पंचकूला

वीवीआईपी के आगमन को लेकर हैवी कमर्शियल वाहनों को पंचकूला की तरफ से जाने पर प्रतिबंध, ट्रैफिक पुलिस पंचकूला ने जारी की एडवाइजरी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: आप सभी मीडिया प्रभारियों के माध्यम से आमजन से अपील है कि दिनांक 3 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ में वीवीआईपी के आगमन को लेकर, इंस्पेक्टर रामकरण ट्रैफिक सिटी ने बताया कि इस दिन सुबह 8.00 से लेकर शाम 5.00 पंचकूला की तरफ से हैवी कमर्शियल वाहनों को चंडीगढ़ में जाने हेतु प्रतिबंधित किया गया है इस संबंध में सभी वाहन चालकों से अपील है  कि पंचकूला की तरफ से न जाकर जीरकपुर की तरफ  व अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें ।

इसके अलावा जो वाहन चालक हिमाचल की तरफ से जाना चाहता है उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। लेकिन जो व्यक्ति हिमाचल की तरफ से पंचकूला से होते हुए चंडीगढ़ जाना चाहता है वह वाहन चालक जीरकपुर की तरफ से चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग  को चुने पंचकूला की तरफ से मार्ग बाधित रहेगा। इसके अलावा जो चालक अंबाला से आते हुए  पंचकूला की तरफ से चंडीगढ़ जाता है तो उन पर भी प्रतिबंध है ऐसे सभी चालक सीधा जीरकपुर की तरफ से होते हुवे अन्य वैकल्पिक मार्ग को चुनें।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: कांग्रेस सिर्फ भ्रम, झूठ और शंका पैदा करने वाला समूह है : धर्मेंद्र प्रधान

Ajit Sinha

सर्दी अमीर-गरीब नहीं देखती: डीसीपी सृष्टि गुप्ता, पंचकूला पुलिस ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

Ajit Sinha

भगौड़ों पर पंचकूला पुलिस का शिकंजा, इस साल के पहले पांच महीनों में 119 उद्घोषित अपराधी दबोचे: डीसीपी क्राइम

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x