Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

चार पार्क जल्द बनेंगे खास, इन पार्कों को नई थीम पर विकसित के लिए पांच कंपनियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने प्रेजेंटेशन दिया


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडावासियों को शुद्ध हवा और प्रकृति का आनंद लेने के लिए भटकना नही पड़ेगा. प्राधिकरण जल्द चार बड़े पार्कों को जल्द ही खास तरीके से थीम बनाकर विकसित करने की योजना बना रहा है. जिन पार्कों विशेष थीम पर विकसित किया जायेगा उनके नाम सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क), चिल्ड्रन पार्क, आयुर्वेदा पार्क और डी पार्क हैं। पांच कंपनियों ने इन पार्कों के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने प्रेजेंटेशन दिया दिया।ग्रेटर नोएडा के बोर्ड रूम में पांच कंपनियों ने नई थीम पर विकसित किए  जाने वाले चार पार्कों के बारे में बृहस्पतिवार को प्रेजेंटेशन दिया. प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने शहर में थीम आधारित कुछ अच्छे पार्क विकसित किए जाने की मंशा जाहिर की थी, जिसके बाद प्राधिकरण के उद्यान विभाग की एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट निकाल कर इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगा था।

इस प्रोजेक्ट को अमली-जामा पहनाने के लिए सीईओ के निर्देश पर एक कमेटी एसीईओ आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बनाई गई,जिसमें एसीईओ श्री लक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह भी बतौर सदस्य शामिल हैं। चुनी गई पांच कंपनियों की तरफ से एसीईओ आशुतोष द्विवेदी, एसीईओ लक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया गया। इन कंपनियों की तरफ से काफी आकर्षक डिजाइन प्रस्तुत की गई है। प्राधिकरण अब इन कंपनियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर डिजाइन और दरें तय कर बिड डॉक्यूमेंट बनाकर टेंडर निकालेगा। चुनी गई कंपनियों को  इन पार्कों को नई थीम पर विकसित करने का मौका मिलेगा. फिलहाल चार पार्क सिटी पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, आयुर्वेद पार्क और डी पार्क चिंहित किए गए हैं। सिटी पार्क और ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डी पार्क को एक खास थीम पर बनाने की योजना है। इन दोनों ही पार्कों में रोजाना बड़ी तादात में लोग सैर-सपाटा के लिए आते हैं। उनको बड़ी सौगात मिल जाएगी। वहीं ओमीक्रॉन वन में चिल्ड्रेन पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा और रोजा याकूबपुर के पास आयुर्वेद पार्क बनाया जाएगा, जिसमें भारत देश की पुरानी चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से जुड़े तमाम पहलुओं को उकेरा जाएगा।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा सरकार की डिजनी लैंड बनाने की तैयारी।

Ajit Sinha

एक गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 दमकल की गाड़ियों की मदद से पाया काबू।

Ajit Sinha

कैंटर में भरकर हरियाणा से बिहार जा रही 10 लाख शराब की बड़ी खेप पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त की, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x