Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों की समय सारणी में बदलाव,स्कूल 23 नवंबर तक रहेंगे बंद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया की जिला फरीदाबाद में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी निर्देश की अनुपालना में जिला प्रशासन द्वारा जिला में सार्वजनिक कार्यालयों के लिए अलग-अलग कार्यालय समय लागू किया गया है।उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक जिला फ़रीदाबाद के सभी सार्वजनिक कार्यालयों में निम्नलिखित कार्यालय समय प्रभावी रहेगा:राज्य सरकार के अधीन कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तथा नगर निगम, फरीदाबाद के अंतर्गत कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक लगेंगे।उपायुक्त ने बताया कि प्रदूषण के स्तर को देखते हुए राज्य शिक्षा विभाग ने 23 नवंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

Related posts

सिविल सर्जन कार्यालय के एक कर्मचारी 3 लाख 25 हजार रिश्वत लेते हुए हरियाणा विजिलेंस एवं एसीबी, फरीदाबाद की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एमसीएफ की मतदाता सूची के दावे और आपत्ति का कार्य अधिकारी निर्धारित समय पर पूरा करें कार्य : जिलाधीश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राहुल तेवतिया का भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल होना गर्व व गौरव की बात : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x