Athrav – Online News Portal
पंचकूला फरीदाबाद

पंचकूला ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विकास कार्यों पर चर्चा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुलाकात की। दोनों पुराने मित्र हैं और भाजपा में लंबे समय से साथ कार्य कर रहे हैं। ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के विकास के संबंध में विपुल गोयल से चर्चा की। विपुल गोयल ने ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा पंचकूला के विकास के लिए पिछले 10 वर्षों में किए गए कामों की सराहना की। ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने द्वारा शुरू किए गए सात सरोकारों से भी विपुल गोयल को अवगत करवाया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला की जनता ने भले ही कांग्रेस का विधायक चुना हो, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेगी। प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य किया जा रहा है। पंचकूला में भी जो प्रोजेक्टस अधूरे हैं, उन्हें पूरा करवाने के लिए मैं हमेशा जनता की सेवा में तत्पर हूं।

Related posts

फरीदाबाद:नवरात्रों के प्रथम दिन सिद्धपीठ महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अराधना की गई. भक्तों का लगा तांता ।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड के लोग सोशल मीडिया पर चिल्लाने व भ्रम फ़ैलाने वाले नेताओं से रहे सावधान ,यूआईसी प्रयास से सब स्टेशन के कामों में आई तेजी।

Ajit Sinha

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में स्टिल्ट प्लस 4 मंज़िला की अनुमति के मामले पर बोले नीरज शर्मा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x