Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

इंग्लैंड और केन्या में भी हरियाणवी संस्कृति की रही धूम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की धूम विदेशों में भी खूब सुनाई दे रही है। खेल हो या फिर हरियाणा की संस्कृति की बात, हर क्षेत्र में हमारे लोग धाक जमाए हुए है। विदेशों में रह रहे हरियाणवियों द्वारा केन्या और इंग्लैंड में हरियाणा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर हमारी संस्कृति से रूबरू करवाने में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लंदन स्थित भारतीय दूतावास और केन्या में हरियाणा एसोसिएशन ऑफ केन्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की छटा बिखेरी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लंदन और केन्या में हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हरियाणवी संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियों को देखना वहां के निवासियों को आनंदित कर गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के काफी लोग विदेश में रह रहे हैं, पर हमारी मिट्टी, संस्कृति और परंपरा हमेशा उनके दिलों में बसी है। इसलिए वे विदेशी धरा पर भी हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा दिवस का आयोजन प्रदेश में तो खूब रहा ही, इस दिन को विदेशों में भी मनाते हुए अपने राज्य की समृद्धि, धरोहर और गौरव को याद करना काबिले तारीफ है। विदेशों में रहने वाले हरियाणवियों का हरियाणा की प्रगति और खुशहाली में भी अमूल्य योगदान है।मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि विदेश में बसे हरियाणा के प्रवासी लोगों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा “विदेश सहयोग विभाग” भी बनाया गया है, जो कि हर संभव मदद के लिए तत्पर है। 

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 6 राज्यों में एटीएम लूट की एक दर्जन वारदातों में वांछित अपराधी को नूंह जिले से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमण की वजह से दीपेंद्र हुड्डा नहीं ले पाएंगे ध्वजारोहण कार्यक्रमों में हिस्सा, ध्वजारोहण करेंगे भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज पांच आईपीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x