Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में पार्षद ओमवती पूनिया, सुशील गर्ग व सुनीत सिंगला ने जताई भाजपा में आस्था


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में रविवार को सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर पंचकूला नगर निगम की निर्दलीय पार्षद ओमवती पूनिया एवं जजपा से चुनाव लड़े पार्षद सुशील गर्ग ने भाजपा में आस्था जताई। वहीं पाषर्द सुनीत सिंगला ने भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में घर वापसी की। मुख्यमंत्री ने तीनों पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलता है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी लगातार चुनाव जीतती आ रही है। हरियाणा में कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीनों पार्षदों को भरोसा देते हुए कहा कि आप लोगों को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा का सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित होकर कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के साथ आने से नॉन- स्टॉप हरियाणा को विकसित बनाने के हमारे उद्देश्यों व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा ज्वाइन करने पर पार्षद ओमवती पूनिया और सुशील गर्ग और सुनीत सिंगला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने सीएम सैनी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्षदों ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के विकास के काम कर रही है। हरियाणा में पहली बार भाजपा सरकार में ही प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर ही वे भाजपा में शामिल हुए हैं।जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि मोदी और नायब सैनी सरकार में युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, श्रमिक, गृहणी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के हित पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र हित व जनसेवा की बात करती है, इसलिए भाजपा परिवार से जुड़कर कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। 

Related posts

भगौड़ों पर पंचकूला पुलिस का शिकंजा, इस साल के पहले पांच महीनों में 119 उद्घोषित अपराधी दबोचे: डीसीपी क्राइम

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर देश के साथ विश्वासघात किया।

Ajit Sinha

ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम में पार्टी कार्यालय पर फहरायेंगे तिरंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x