Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: होटल किराए का चेक से किया भुगतान, खाते में नहीं थे पैसे, पति -पत्नी पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड स्थित सनबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट होटल के मैनेजर आनंद सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि अंशु और उसकी पत्नी निधि निवासी उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद दिनांक 25 अप्रैल से 2239 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से उनके होटल में रह रहे थे। इस दौरान दोनों ने होटल के कर्मचारियों पर दबाव बनाना शुरु कर दिया और होटल के वर्करों को ड्यूटी के दौरान धमकाने लगे तथा किराया भी देना बंद कर दिया। उनका कहना है कि आरोपितों ने पिछले 4 महीने का होटल का किराया नहीं दिया। किराए मांगने पर 48366/-रु के 2 चेक आरोपितों द्वारा दिए गए।

जिनको होटल के द्वारा कैश कराया गया तो खाते में पैसे नहीं होने पर चेक बाउंस हो गए। जिस पर होटल की तरफ से बुकिंग कैंसिल कराने के 2 नोटिस दिए गए। आरोपितों ने गत 28 अक्टूबर को होटल के रूम को खाली करने की बात कही। कमरा खाली न करने के संबंध में थाना सूरजकुंड में होटल की तरफ से शिकायत दी गई। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अंशु और उसकी पत्नी निधि को होटल के एरिया से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि अंशु किसी होटल में जीएम के पद पर कार्य कर चुका है और महिला निधि ऑनलाइन बिजनेस करती है। दोनों पर पूर्व में भी उत्तराखंड में धोखाधड़ी के 2 मामले  दर्ज है। पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।   

Related posts

फरीदाबाद : गंभीर निमोनिया से ग्रस्त युवक को एक्मो तकनीक द्वारा नया जीवन

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के मामले में फरार सरपंच रामपाल को स्टेट एवं एसीबी की टीम ने किया अरेस्ट, 4 लाख रुपए रिश्वत का आरोप।    

Ajit Sinha

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में पंचकूला पुलिस ने गुजरात से किए 2 बैंक कर्मचारी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x