Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की पहल से फरीदाबाद में सुशासन का नया उदाहरण, दीपावली पर चमकता शहर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:दीपावली के अवसर पर पूरे देश और विश्व में उत्सव की रौनक देखते ही बन रही है, और इसी कड़ी में फरीदाबाद भी अपनी अनूठी सजावट के लिए चर्चा में है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद के विधायक, विपुल गोयल की विशेष पहल और प्रशासनिक सक्रियता से इस बार फरीदाबाद शहर दीपावली के मौके पर नए अंदाज में जगमगा रहा है।शहर की सजावट में आधुनिक एलईडी लाइट्स, सड़कों के किनारे की रेलिंगों पर चमकती झालरें और अन्य आकर्षक सजावटों का विशेष प्रबंध किया गया है। मुख्य सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता और सजावट के प्रयास किए गए हैं, जिससे शहर का हर कोना दीपोत्सव की रोशनी में नहा उठा है।

कुछ ही दिनों पहले विपुल गोयल ने फरीदाबाद नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि दीपावली से पहले पूरे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। इस दिशा में उनकी पहल के चलते, दीपावली की इस चमक ने न सिर्फ फरीदाबाद में बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना बटोरी है।

शहर की इस विशेष सजावट के पीछे विपुल गोयल का संकल्प है कि वह फरीदाबाद और समूचे हरियाणा में बुनियादी समस्याओं का प्रभावी समाधान करके स्वच्छ, समृद्ध और सुंदर शहर का निर्माण करेंगे। मंत्री पद ग्रहण करने के कुछ ही समय में फरीदाबाद के विकास की यह नई पहल उनके सुशासन की दिशा में एक और कदम है, जो जनता को भी भविष्य में और अधिक विकास कार्यों की उम्मीद दिला रही है। इस दीपावली पर फरीदाबाद की रोशनी की यह नई चमक न केवल नागरिकों के लिए उत्साह का कारण बनी है, बल्कि यह सुशासन के क्षेत्र में श्री विपुल गोयल के नेतृत्व की एक और महत्वपूर्ण मिसाल पेश करती है।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने दो अलग -अलग सरकारी स्कूलों और मीड डे मिल के स्टॉक में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एक महिला ने कथावाचक और पुलिस से परेशान होकर एसीपी ऑफिस में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की भी कोशिश की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक डिस्पेंसरी का उद्घाटन मेयर सुमन बाला ने किया,वरिष्ठ नागरिक फ्री में फिजियोथ्रेपी करा सकेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x