Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को विदाई देने के लिए समारोह का किया आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आज यहां 1988 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.टीवीएसएन प्रसाद के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर, 2024 को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होंगे। समारोह में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, निदेशक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। वरिष्ठ अधिकारी डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को सम्मानित करने के लिए एकत्र हुए और 36 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा के दौरान उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को याद किया । अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने केंद्र सरकार और विश्व बैंक में भी विभिन्न भूमिकाओं पर सेवाएं दी हैं।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने डॉ. प्रसाद के मार्गदर्शन में काम करने के अपने अनुभव साझा किए और उम्मीद जताई कि उनकी अंतर्दृष्टि उनके पेशेवर सफर में मार्गदर्शक शक्ति के रूप में काम करती रहेगी।हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से डॉ. प्रसाद को उनके योगदान के सम्मान में गुलदस्ता, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने अपने शानदार कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ कार्य करने वाले अधिकारियों की टीम की सराहना की । डॉ. प्रसाद ने कहा कि वे इस बात के लिए भी आभारी हैं कि मुख्य सचिव के रूप में उनके साढ़े सात महीने के कार्यकाल के दौरान दो चुनाव- लोकसभा, विधानसभा और शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

Related posts

फरीदाबाद:भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाना आवश्यक- डॉ. अंजलि जैन

Ajit Sinha

सूरजकुंड मेला परिसर में दिवाली उत्सव में 12 साल से कम उम्र के बच्चों की टिकट व पार्किंग रहेगी फ्री : एमडी सिन्हा

Ajit Sinha

जिला बार एसोसिएशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x