Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस मुख्यालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के उल्लेखनीय योगदान को याद किया। इस मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत होने के चलते इस दिशा में हमारा उत्तरदायित्व और अधिक बढ़ जाता है। हमारा पहला कर्तव्य है देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के साथ-साथ सेवा व सुरक्षा के भाव के साथ समर्पित होकर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे पूरी सत्यनिष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करें। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था हरदीप दून तथा राकेश आर्य, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सेक्टर -10 में अवैध रूप से बनाई जा रही निर्माणधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स के बेसमेंट को तोडा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -46 में रावण 70 फुट, कुंभकरण 65 फुट, मेघनाथ 60 फुट का होगा, दशहरा में दर्शकों को मेला का दृश्य देखने को मिलेगा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज,शरीक होंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x