Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

लोकल बस सेवा से मिलेगा आम नागरिकों को लाभ-अनिल विज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/अम्बाला: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि टिवन सिटी अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर के मध्य लोकल परिवहन बस सेवा को जल्द प्रारंभ किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। विज ने अम्बाला रोडवेज के महाप्रबंधक अश्विनी डोगरा को अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर के प्रमुख स्थानों पर आने-जाने के लिए लोकल बस सेवा को प्रारंभ करने के लिए योजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए।परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर में लोगों को आने-जाने के लिए सस्ती एवं प्रभावी बस सेवा मिले इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी व अंबाला शहर के बीच छोटी बस चलाई जाए ताकि वह अंदरूनी क्षेत्रों में भी आसानी से आ-जा सके। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकल बस अम्बाला छावनी के बोह, बब्याल, डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र के अलावा टांगरी बांध रोड, महेश नगर, सदर बाजार, 12 क्रॉस रोड, सुभाष पार्क एवं अन्य क्षेत्रों में चलाई जा सकती है जबकि अम्बाला शहर में मानव चौक, पॉलिटेक्निक चौक, बलदेव नगर, प्रेम नगर व अन्य क्षेत्रों में चलाई जा सकती है। उन्होंने जीएम रोडवेज को इन क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में लोकल बस चलाने के लिए योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए। गौरतलब है कि पूर्व में अम्बाला छावनी व शहर के मध्य लोकल बस सेवा चलती थी। इसी सेवा का लाभ अब अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके प्रयास परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा किए जा रहे हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15000 रुपये रिश्वत लेते डॉक्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, और 30000 रुपये लेते पटवारी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस की मिलीभगत से बदमाशों के होसलें बुंलद हैं, पुलिस गुनहगारों को खुला छोड़ देती हैं, पीड़ितों को धोखे से बुलाकर पुलिस गिरफ्तार कर लेती हैं ।

Ajit Sinha

हे भगवान ये कैसा दर्द: फरीदाबाद के मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग विशाल को हरियाणा सरकार ने लिया गोद -इसे पढ़ें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x