Athrav – Online News Portal
गुडगाँव शिक्षा

रमाकांत मुंजाल फाउंडेशन संवारेगी नाहरपुर रूपा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हीरो फिनकॉर्प कंपनी की संस्था रमाकांत मुंजाल फाउंडेशन ने आज डीसी निशांत कुमार यादव के साथ एक एमओयू साइन किया है। सीएसआर ट्रस्ट के तत्वावधान में किए गए इस एमओयू के मुताबिक संस्था नाहरपुर रूपा गांव के राजकीय मिडिल स्कूल के पुनरोद्घार का कार्य करेगी। डीसी निशांत कुमार यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रमाकांत मुंजाल फाउंडेशन राजकीय मिडल स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब, बिल्डिंग की रिपेयर, पेंट, नए शौचालय व पानी की बेहतर व्यवस्था करेगी।

इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों को एडवांस टीचिंग एड दी जाएंगी। यहां के अध्यापकों को मार्डन टीचिंग टूल्स मिलेंगे, जिनमें स्मार्ट बोर्ड, लैपटॉप इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास शुरू होने से राजकीय विद्यालयों के स्टाफ व विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र कुमार, सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, स्मृति, रमाकांत मुंजाल फाउंडेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवि पाहुजा आदि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

साइबर सेल, अपराध ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो अमेरिकी मुल्क लोगों के ठगने का कार्य करता था, दो अरेस्ट।   

Ajit Sinha

ई टेंडरिंग के पक्ष में उतरी ग्राम पंचायतें, ग्रामीण विकास को गति देने के लिए 127 ग्राम पंचायतों ने पास किया रेजोल्यूशन

Ajit Sinha

एमबीडी ग्रुप के प्रमुख एडटेक प्लेटफॉर्म आशोका ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, तकनीक आधारित समावेशी शिक्षा का बना चैंपियन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x