Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में किए जाएंगे कार्य- राज्य मंत्री राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक विजन के साथ हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने का काम किया जाएगा और हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में कार्य किए जाएंगे।राज्यमंत्री राजेश नागर किंगफिशर पर्यटन स्थल अम्बाला शहर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।राज्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार बनी है। पूर्ण बहुमत के साथ लोगों ने अपना प्यार व स्नेह दिया है।

जिसके लिए प्रदेशवासियों का वह दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पदभार ग्रहण करने से पहले अपने वायदे को पूरा करते हुए 25 हजार युवाओं को नौकरी दी है। युवाओं का सपना साकार हुआ है, बिना खर्ची-पर्ची के योग्य पात्रों को नौकरी मिली है। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जायेंगे। जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें गति देते हुए तीव्रता से करवाने का काम किया जायेगा। विकास कार्यों से संबंधित एस्टीमेट बनवाकर बजट उपलब्ध करवाते हुए विकास कार्यों को और तेजी से करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने की दिशा में कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का जो संकल्प है उसे हम मिलकर पूरा करेंगे। 

Related posts

जिला उपायुक्त यशपाल ने आज बारिश के मद्देनजर नालियों का निरिक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप तीन के नियमों की सख्ती से पालना जरूरी : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद के सेक्टर -58 में एक बड़ी कंपनी के पेपर के गोदाम में लगी भयंकर आग, लगी आग का देखें वीडियो। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x