Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली राजनीतिक

खरगे और राहुल ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की। दोनों नेताओं ने वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी की।वाल्मीकि जयंती पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पूरे देश में वाल्मीकि समाज आर्थिक और शिक्षा की दृष्टि से बहुत कमजोर है। वाल्मीकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनकी शिक्षा की तरफ ध्यान देना जरूरी है। इससे सामाजिक न्याय भी मिलेगा और सभी लोग आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि जब दलित समाज मनुष्य बल, मानसिक बल और आर्थिक बल के स्तर पर मजबूत होगा, तभी समाज में सुधार आएगा। इसलिए कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र बचाने का अभियान शुरू किया है। इनके सुरक्षित रहने से ही देश में मजबूती आएगी। खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज में समावेशी विकास के लिए सदैव संकल्पित है।देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने मानवता को प्रेम और करुणा युक्त सत्य, न्याय और समरसता का मार्ग दिखाया था। वह महर्षि वाल्मीकि जी को शत्-शत् नमन करते हैं। वाल्मीकि मंदिर के परिसर में महात्मा गांधी जी ने वाल्मीकि समाज के साथ काफी वक्त बिताया था। उन्होंने बापू निवास में कुछ समय रुककर प्रेरणा प्राप्त की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी वाल्मीकि जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक घायल पक्षी के प्रति उपजी करुणा से प्रेरित होकर महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि जी ने दया, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। उनका जीवन संदेश भारतीय संस्कृति का आधार है जिससे करोड़ों लोग प्रेरणा लेते हैं।

Related posts

आवारा सांड ने नाबालिग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Ajit Sinha

आज ही के दिन 9 साल पहले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, 9 साल बाद आज कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री से पूछे 9 सवाल -वीडियो

Ajit Sinha

सहेली की मोबाइल फोन से 3 करोड़ रूपए की बीटीसी चोरी करने वाली 20 वर्षीय लड़की और उसके दोस्त पकडे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x