Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में फर्जी एडमिशन स्कैम का खुलासा, दो ठग पकड़े गए -वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने एक बड़े एडमिशन स्कैम का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश के नामी कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर छात्रों से धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों से संपर्क कर उन्हें एडमिशन का झांसा देते थे।पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने एबीसी बिल्डिंग टावर नंबर 4 में बैठकर अपने ठगी के नेटवर्क का संचालन किया करते थे। आरोपी एक फर्जी वेबसाइट के जरिए छात्रों को कॉल करते और अलग-अलग प्रतिष्ठित कॉलेजों में एडमिशन दिलाने का वादा करते थे। उनका द्वारा छात्रों को दिया जाता था कि उन्हें 100% स्कॉलरशिप और एडमिशन पर मुफ्त लैपटॉप मिलेगा। ये लोग छात्रों से फर्जी एंट्रेंस एग्जाम भी लेते थे और नंबरों के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप और अन्य प्रलोभन देते थे।आरोपी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से 10वीं और 12वीं के छात्रों का डाटा खरीदते थे, जिसमें नाम और मोबाइल नंबर शामिल होते थे। इसके बाद वे फर्जी एमओयू दिखाकर विभिन्न आईटी यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों से एडमिशन कराने का दावा करते थे। छात्रों से काउंसलिंग और स्कूल फीस के नाम पर पैसे वसूलते थे।इस फर्जीवाड़े में कई सिम कार्ड का उपयोग होता था ताकि ठगी के बाद आसानी से नंबर बंद कर दिया जा सके और छात्रों से संपर्क न हो सके। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की और उनसे बरामद दस्तावेजों, छात्रों की लिस्ट, और चैट के स्क्रीनशॉट से यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर इस ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related posts

इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 3 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।

Ajit Sinha

हितेश भाटिया हत्याकांड में होटल के मालिक व उसके दो दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

चलती कार में लगी आग, युवक और युवती ने किसी तरह जलती कार से कूद कर अपनी बचाई जान, झुलसे, वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x