Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा

हरियाणा में शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा की शानदार जीत मिलने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शीर्ष नेताओं का शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ तथा भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति देकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भाजपा को मिले जनादेश को लेकर चर्चा की और हरियाणा वासियों से विशेष स्नेह रखने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर हरियाणा की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसे की जीत है, सुशासन की जीत है, समानता की जीत है और गरीब-कल्याण की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर अथक परिश्रम करते हुए नए क्षितिज को छू रहा है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में जीत की शानदार हैट्रिक ने यह साबित कर दिया है प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा के सशक्त एवं सक्षम नेतृत्व तथा सुशासन और विकास की नीतियों में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश व प्रदेश के लोग स्नेह करते हैं और यह उसी का परिणाम है कि हरियाणा के अंदर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई। उन्होंने हरियाणा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हासिल हुई है।सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

Related posts

ईडी ने शराब के ठेकेदारों के द्वारा लगभग 50 करोड़ राजस्व के फ्रॉड करने के मामले में दो साजिशकर्ता को किया अरेस्ट -भेजा जेल।

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्यमंत्री उपहार योजना के दूसरे चरण में 101 उपहारों की होगी नीलामी

Ajit Sinha

सड़क पर बड़ी तेजी के साथ भैंसा गाडी को दौड़ाया जा रहा था फिर अचनाक क्या हुआ देखिए आप इस वायरल वीडियो में। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x