Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बिल्डरों द्वारा 210 करोड़ रुपए नहीं दिए जाने पर आज निगम प्रशासन ने निर्माणधीन सोसाईटी के 5 इमारतों को किए सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन को हल्कें में लेना आज बिल्डरों को महंगा पड़ा। नगर निगम ने गुरुकुल के पास आज पांच निर्माणधीन सोसायटी के इमारतों को सील कर दिया। बतातें हैं कि इन पांच बिल्डरों पर नगर निगम का तक़रीबन  210 करोड़ रूपए बकाया हैं जिसे पिछले कई सालों से बिल्डरों ने बकाया राशि नहीं चुकाया इस कारण से  निगम प्रशासन ने सख्त  कार्रवाई की हैं। नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर पार्थ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा वर्ष 2013 में  पांच बिल्डरों को पांच प्लाटों को ऑक्शन के द्वारा दी गई थी जिसका वह लोग तक़रीबन 25 प्रतिशत पैसा नगर निगम में जमा करा दिया था

इसके बाद भी किस्तों में बिल्डरों ने  पैसों को दिए। इस तरह से निगम को कूल 45 प्रतिशत रकम दी गईं। उनका कहना हैं कि इन पांचों बिल्डरों पर नगर निगम का अभी 55 प्रतिशत बकाया हैं।  उनका कहना हैं कि यह 55 प्रतिशत रकम 170 करोड़ रूपए बनता हैं और 40 करोड़ रूपए अलग से ब्याज का जुड़ गया हैं यानी की इन पांचों बिल्डरों पर कूल 210 करोड़ रूपए अभी बकाया हैं। उनका कहना हैं कि इससे पहले इन बिल्डरों को निगम द्वारा नोटिस दी गई और कई बार इन बिल्डरों के साथ बैठकें की गई पर बिल्डरों ने कोई ठोस जवाव नहीं दिया। इस कारण से आज नगर  निगम ने मजबूरन पांचों निर्माणधीन इमारतों को सील कर दिया।

सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि आज के कार्रवाई के अंजाम देने हेतु पांच अलग -अलग टीमें गठित की गई थी जिसमें 10 अर्थमूभर मशीनें थी। जिन्होनें अलग -अलग सोसायटियों को सील की हैं। इस दौरान उनके साथ डियूटी मजिस्टेट के रूप में एनआईटी जॉन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप सिंह,बल्लभगढ़ जॉन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन, बीडीपीओ अधिशासी अभियंता रमन शर्मा, प्रदीप कुमार, गोच्छी के नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह उपस्थित थे जबकि पुलिस बल के नेतृत्व एनआईटी  एसीपी शाकिर हुसैन कर रहे थे।उनका कहना हैं कि इसके वावजूद बिल्डरों ने निगम का पैसा नहीं चुकाया तो दिए गए जमीनों को रिज्यूम करने की प्रिक्रिया शुरू किया जाएगा। बताया गया हैं कि सील किये गए पाँचों इमारतों में पांच सौ से अधिक फ्लैट्स हैं।

Related posts

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने पार्किंग व रेहड़ी -पटरी वालो से दोगुनी किराया वसूली करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

करवा चौथ त्यौहार: महिलाएं अपने पति को हेलमेट भेंट कर के दीर्घायु प्रदान कर सकते हैं- श्वेता शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद खंड के पंचायत समिति के सभी वार्डों, खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में पंच वार्डो के लिए आरक्षण का ड्रा आँफ लाट 13 को

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x