Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा के विपुल गोयल ने रचा जीत का इतिहास, फरीदाबाद में रिकॉर्ड मतों से विजय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने इतिहास रचते हुए 93,651 वोट प्राप्त किए और 48,388 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी लखन सिंगला को पराजित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ, विपुल गोयल भाजपा के चौथे सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले नेता बन गए हैं। विशेष बात यह रही कि विपुल गोयल को सभी भाजपा प्रत्याशियों में सर्वाधिक 65.45% वोट मिले, जो उनकी लोकप्रियता और समर्थन का प्रमाण है।इस शानदार जीत के जश्न में विपुल गोयल के सागर सिनेमा स्थित कार्यालय से एक भव्य रोड शो काआयोजन किया गया। बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ आयोजित इस रोड शो में भारी संख्या में जनता ने भाग लिया और विजयी नेता का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रोड शो में उपस्थित लोगों ने विपुल गोयल को भारी जनसमर्थन और आशीर्वाद देकर इस ऐतिहासिक विजय को और भी खास बना दिया।

विपुल गोयल ने भाजपा से टिकट मिलने के बाद अपनी जीत के प्रति विश्वास जताया था और अपने पहले ही दिन समर्थकों को 40,000 से अधिक वोटों से जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया था। प्रारंभ में यह लक्ष्य चुनाव प्रचार का हिस्सा मात्र समझा जा रहा था,लेकिन विपुल गोयल ने अपनी मेहनत और रणनीति से इसे वास्तविकता में बदल दिया। रोड शो के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा, “जनता ने मुझे रिकॉर्ड तोड़ मतदान करके फरीदाबाद के भविष्य की बागडोर सौंपी है। मैं जनता के आशीर्वाद और समर्थन को सार्थक करने के लिए अपने संकल्प पत्र के सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा करूंगा। उसके बाद ही मैं किसी और काम की तरफ ध्यान दूंगा।”इस ऐतिहासिक जीत ने न सिर्फ भाजपा की स्थिति को फरीदाबाद में मजबूत किया है, बल्कि विपुल गोयल के नेतृत्व और उनकी विकास योजनाओं ने भी मतदाताओं के दिलों में अपनी जगह बना ली है। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जनता ने विपुल गोयल को फरीदाबाद के विकास और प्रगति के लिए एक मजबूत नेता के रूप में चुना है। विपुल गोयल की इस विजय के साथ, फरीदाबाद के लोग अब उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपने वादों को पूरा करते हुए क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Related posts

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एचएसवीपी के अधिकारियों को दिए निर्देश प्रॉपर्टी कारोबारी चौथी मंजिल के नक्शे करा सकेंगे।

Ajit Sinha

सर्व समाज संगठित होकर ले कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का लें संकल्प : लखन कुमार सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा की गई हैं -पंकज सिंगला 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x