Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बलात्कार के बाद हत्या कर उसके शव को संजय वन में फेंकने के सनसनीखेज मामले में 10 वर्ष से फरार आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल,दक्षिणी रेंज की टीम ने आज बलात्कार के बाद हत्या करने के एक सनसनीखेज मामले में बीते 10 सालों से फरार चल रहे वांछित अपराधी को थाना बड़ौत, जिला बागपत, उत्तरप्रदेश को लुहाड़ी , जिला बागपत , उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम रंधौल उर्फ़ रामफल, उम्र 48 वर्ष , निवासी गांव लुहारी, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश हैं। पुलिस की माने तो गिरफ्तार अपराधी रंधौल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को नग्न अवस्था में पीएस बसंत कुंज क्षेत्र में स्थित संजय वन में फेंक दिया। इस संबंध में थाना वसंत कुंज में एफआईआर नंबर- 631/2014, दिनांक 08.08.2014, आईपीसी की धारा 376/302/201/34 के तहत दर्ज किया गया था। उपरोक्त अपराधी रंधौल उर्फ़ रामफल को अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया था। क्यूंकि ये अपराधी बीते 10 सालों से लगातार फरार चल रहा था। पकड़े गए अपराधी रंधौल उर्फ़ रामफल के खिलाफ दिल्ली और उत्तरप्रदेश में हत्या , हत्या की कोशिश, अपहरण, बलात्कार सहित कुल 5 संगीन मुकदमे दर्ज है।

Related posts

केंद्र सरकार दे जबाव, वैक्सीन के लिए 36000 करोड़ का बजट फिर भी देश में वैक्सीन की क्यों है कमी: मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

14.13 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, चांदी और नकदी जब्त की गई; छह लोगों को किया गया अरेस्ट।

Ajit Sinha

स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार पिता को बच्चों के साथ दिन दहाड़े किडनैप करने की कोशिश से मचा हड़कंप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x