Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने तक आज जिला में बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत आज जिला की चारों विधानसभा में मतगणना होनी है। जिसके चलतेज़िलाधीश निशांत कुमार यादव द्वारा आज 8 अक्तूबर को मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने तक जिला में सभी शराब की दुकानों को बंद रखे के आदेश दिए हैं।ज़िलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सार्वजनिक व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए इसे अनिवार्य किया है। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब और स्टार होटल आदि और शराब रखने और आपूर्ति के लिए लाइसेंस की विभिन्न श्रेणियों के तहत काम करने वालों को भी उक्त अवधि में शराब परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related posts

गुरुग्राम: सूर्य देव नखरौला ने माघ पूर्णिमा पर 41 गरीब महिलाओं को दान दिया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: शख्स ने नवविवाहिता की गोली मार की हत्या, फिर खुद की आत्महत्या

Ajit Sinha

फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग से, डिलीवरी देने कर्मचारियों से मारपीट,सामान से भरी गाडी छीन ले गया, 5 लूटेरे पकड़े हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x