Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद के 1650 बूथ के लिए छह स्थानों पर 90 टेबल पर 113 राउंड में होगी मतगणना : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार 8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 85-पृथला विस क्षेत्र के 229 बूथ के लिए सेक्टर-16 स्थित पंजाबी भवन के हाल में 14 टेबल पर 16 राउंड में मतगणना होगी। इसी तरह 86-एनआईटी विस क्षेत्र के 288 बूथ के लिए एनआईटी-2 लखानी धर्मशाला के हाल में 14 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना, 87- बड़खल विस क्षेत्र के 283 बूथ के लिए एनआईटी-01 स्थित खान दौलतराम धर्मशाला के हाल में 14 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना, 88-बल्लभगढ़ विस क्षेत्र के 256 बूथ के लिए बल्लभगढ़ सेक्टर-2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महाविद्यालय के हाल में 14 टेबल पर 19 राउंड में मतगणना, 89- फरीदाबाद विस क्षेत्र के 249 बूथों के लिए फरीदाबाद सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के महात्मा हंसराज ऑडिटोरियम के हाल में 14 टेबल पर 18 राउंड में मतगणना और 90- तिगांव विस क्षेत्र के 345 बूथ के लिए सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन धर्मशाला के हाल में 20 टेबल पर 18 राउंड में मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि जिला के सभी छह विधानसभाओं के 1650 बूथ के लिए निर्धारित छह स्थानों पर कुल 90 टेबल पर 113 राउंड में मतगणना होगी।

Related posts

पीएम मोदी की मन की बात में छाया रहा ग्रीन फिल्ड कालोनी,वीरेंद्र भड़ाना को राशन बाटंते हुए का झलक दिखाया, देखें वीडियो में  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : इंडियन नेशनल लोकदल ने ‘किसान अधिकार रैली’ को सफल बनाने के लिए बैठक का किया आयोजन।

Ajit Sinha

IPL में नीलम हो सकते शहर है के तीन खलाड़ी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x