Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्वच्छता हर इंसान के जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए : लायन आर के चिलाना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया एनआईटी स्थित टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान महात्मा गांधी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कंपनी के डायरेक्टर लायन आरके चिलाना ने बताया कि इस अभियान में कंपनी के 66 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीन टीमों का गठन किया गया, जिनका नेतृत्व कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों ने किया। प्रत्येक टीम ने अपने कार्यक्षेत्र और आसपास के इलाकों में सफाई का जिम्मा उठाया। कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश फैलाया और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर आर.के. चिलाना ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें स्वच्छता और सरल जीवन का महत्व सिखाया है। आज का स्वच्छता अभियान हमारे उन आदर्शों की याद दिलाता है और हमें अपने कार्यालय और घर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हर इंसान के जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए, तभी यह अभियान सही मायनों में कारगर साबित होगा। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अहिंसा के माध्यम से देश को आजाद कराया और उनके द्वारा देशहित में दिए गए योगदान को हम कभी नहीं भुला सकते। इस अभियान में ध्रुव खोसला, बलराम, सनी, राकेश भाटी, भरत, रविंदर, अरविंद त्यागी, रमन आर्य, कुलवंत, नरेंदर, सतीश, सोनी, जोगिंदर, विकास, वर्षा, हीना, नरेंदर कुमार, राजविंदर, सरिता, आकांशा, अरुण, शुभम, मयंक, शिवांगी, रेनू, और अन्य ने इस अवसर पर अत्यंत खुशी और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अभियान के बाद, कर्मचारियों को कचौरी और लड्डू  वितरित किए गए। और सभी टीम्स मेंबर्स और वरिष्ठ कर्मचारियों ने इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts

फरीदाबाद के 15 पुलिसकर्मी, गुरुग्राम के 8 पुलिसकर्मी, सोनीपत के 11 पुलिसकर्मी, पंचकूला के 4 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई

Ajit Sinha

आईएएस अशोक कुमार गर्ग ने आज डीसी का पदभार संभाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीएम मनोहर लाल ने एशियन अस्पताल की कैंसर मोबाइल वैन का किया उद्घाटन , वैन गांवों में जा -जा कर कैंसर की जांच करेगीः डाॅ. पांडे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x