Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: विश्व पर्यटन दिवस-2024 पर वाइब्रेंट गुजरात’ की विशेष झलक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद के पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस-2024 के अवसर पर एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस साल की थीम ‘पर्यटन और शांति’ है, जिसमें कॉलेज ने ‘ वाइब्रेंट गुजरात ‘ नामक कार्यक्रम के तहत छात्रों को गुजरात राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर और पर्यटन के अवसरों से रूबरू करवाया। छात्रों ने गुजरात की संस्कृति को उनके खान-पान, पारंपरिक पहनावे, त्योहारों और प्रमुख पर्यटन स्थलों, जैसे- गिर नेशनल पार्क, कच्छ का रण, धोरडो गांव, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के प्रमुख उद्योगों, बंदरगाहों, राजमार्गों और प्रसिद्ध मंदिरों को भी प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को गुजरात की एक वर्चुअल यात्रा करवाना और उन्हें इवेंट मैनेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव दिलाना रहा।
इससे छात्रों को टीमवर्क, समन्वय,पर्यटन तथा विभिन्न संस्कृतियों के सामान्य ज्ञान में सुधार का अवसर मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, किशोर न्यायालय फरीदाबाद के मजिस्ट्रेट डॉ. अमरदीप सिंह ने छात्रों की सराहना की और कहा कि आपका ज्ञान और कौशल आपको जीवन में आगे बढ़ाएगा इसलिए हमेशा सीखते रहें और खुद को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से कार्यरत रखें। महा विद्यालय कार्यवाहक प्राचार्या, डॉ. अर्चना भाटिया  ने पर्यटन विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की और छात्रों को  अच्छा सीखते रहने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के भविष्य व करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय पर्यटन विभाग के प्रमुख अमित कुमार के नेतृत्व को जाता है। विभाग के शिक्षक व शिक्षिकाओं, मंजीत सिंह, मैडम शरयू और मैडम हिमांशी ने अपनी मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम में योगदान दिया। छात्रों ने रचनात्मक स्टॉलो और प्रस्तुतियों के माध्यम से गुजरात के पर्यटन की गहरी समझ का प्रदर्शन किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

फरीदाबाद: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए  15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जिला कष्ट निवारण समितियों के प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना में ‘UNWINDING CREATIVITY’ का विमोचन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x