Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: शताब्दी महाविद्यालय में टेक स्पर्धा 2024 का आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में बीसीए विभाग के टेक्नीशियन क्लब द्वारा टेक स्पर्धा 2024 का आयोजन किया गया। टेक स्पर्धा में छह प्रतियोगिता जिनमें पीपीटी प्रेजेंटेशन, सी-चैलेंज, लोगो डिजाइन, आईटी क्विज़,आईटी एक्सटेंपोर और टेक्नो रंगोली करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों से लगभग सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ अर्चना भाटिया द्वारा किया गया।सी चैलेंज में प्रथम स्थान पर मीत, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रविंद्र और सुमित रहें।आईटी क्विज में प्रथम स्थान सोनिया और प्राची की टीम ने प्राप्त किया और आदर्श और केशव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।लोगो डिजाइन में गौरव तंवर ने प्रथम और अख्तर अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीपीटी प्रेजेंटेशन में युवराज ने प्रथम , चंद्रप्रकाश ने द्वितीय और शिवानी और बादल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईटी एक्सटेंपोर में प्रिया ने प्रथम ,कौशल कुमार झा ने द्वितीय और ओम आदित्य झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।अंत में टेक्नो रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा और द्वितीय स्थान पर अनीशा रही। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में  दिनेश कुमार,डॉ अंकिता मोहिंद्रा, डॉ प्रियंका अंगिरस, नेत्रपाल, मीनाक्षी कौशिक, डॉ निशा अग्निहोत्री, सारिका सैनी, डॉ राजकुमारी, उत्तमा पांडे शामिल रहे।इस कार्यक्रम के कन्वीनर बीसीए विभाग से डॉ मीनाक्षी हुडा और कुमुद शर्मा रहें। कार्यक्रम की आयोजन टीम में कविता शर्मा, पिंकी गैदर, जाकिर हुसैन और सोनिया चमोली रहे। इस मौके पर एसएफएस स्टाफ कोऑर्डिनेटर डॉ रुचि मल्होत्रा समेत बीसीए के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आज आईएमटी के 385 किसानों को 184 करोड़ 31 लाख रूपये की बढाई गई मुआवजा राशि के चेक वितरित किए ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 30 ने 4 ऐसे ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया हैं जो अपने ऑटो में सवारी को बिठाता था और फिर उसे चाकू की नोंक लूट लेता था।

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेताओं ने ठेकेदारों के सिर फोड़ा फरीदाबाद लोकसभा चुनाव की हार का ठीकरा, भीतरघात, कार्रवाई की मांग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x