Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को बड़ी सफलता, आप प्रत्याशी प्रवेश मेहता ने दिया समर्थन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल को शनिवार को बड़ी सफलता मिली, जब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश मेहता ने उनको समर्थन दे दिया। दूसरी तरफ सेक्टर- 12 स्थित सेंट्रल व्यूज होटल में आयोजित बैठक में ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर विपुल गोयल को समर्थन दिया। राजनीतिक दृष्टि से इसे विपुल गोयल की बड़ी जीत माना जा रहा है। प्रवेश मेहता फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी में मुकेश शास्त्री व पंकज शास्त्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रवेश मेहता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और उन्होंने विपुल गोयल के समर्थन में वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में विपुल गोयल के समर्थन में लोगों का रुझान है और हम उम्मीद करते हैं कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का विकास करने में वह अहम भूमिका निभाएंगे। हमारा साथ और विश्वास उनके साथ है। क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए हमने विपुल गोयल के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा है।वहीं, ब्राह्मण समाज ने विपुल गोयल के समर्थन में एकजुट होकर उनको मजबूती प्रदान करने का काम किया है। विपुल गोयल ने इस मौके पर कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने जिस प्रकार से देश एवं प्रदेश का विकास किया, उससे हर कोई प्रभावित है और आज हमारे पुराने दिग्गज नेता प्रवेश मेहता ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा है। आज से वह भाजपा के सिपाही के रूप में घर-घर जाकर काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रवेश मेहता एवं उनकी टीम का स्वागत करती है और उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। फरीदाबाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को आने से कोई नहीं रोक सकता। विपुल ने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वोपरि है और आज समाज के दिग्गजों ने जो मुझे सम्मान और समर्थन दिया हुआ, उसने मेरी जीत निश्चित कर दी है। विपुल ने ब्राह्मण समाज के सभी प्रबुद्ध जनों का आभार जताया।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के कार्यालय में पब्लिक हेल्थ इनीशिएटिव प्रोजेक्ट ने आज एक शिविर का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नर्स ने शादी करने से किया इंकार तो प्रेमी ने पहले गोली मार कर की हत्या की कोशिश, फिर की गला दबा कर हत्या, अरेस्ट ।

Ajit Sinha

कार चालक ने लड़की के साथ पिस्तौल की नोंक पर की रेप की कोशिश, भाग कर लड़की ने बचाई अपनी आबरू, देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x