Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भतौला गांव में भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर पर फूलों की बारिश.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर का गांव भतौला में जोरदार स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने उनके ऊपर फूलों की बारिश की और पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। नागर पर दर्जन भर जेसीबी मशीन पर खड़े युवाओं ने पुष्प वर्षा की, वहीं घोड़ी और गाजे बाजे के साथ गांव में उनका स्वागत किया।इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि आपसे मिले इस जोरदार प्रेम से अभिभूत हूं और यह वादा करता हूं कि आपके मान सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा। नागर ने कहा कि हमने अपनी भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करवाए हैं। अभी अनेक कार्य मंजूर हुए हैं जिनके टेंडर नई सरकार बनते ही हो जाएंगे। इसके अलावा भी अनेक बड़ी योजनाओं पर हम काम कर रहे हैं।नागर ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भाजपा जमीनी मुद्दों से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का झंडा फहराने का काम कर रही है। हमारा दल अपनी अंत्योदय की भावना से काम करता है। जिसमें हम एक किसान मजदूर से लेकर दुनिया भर में तकनीकी क्षेत्र तक में अपनी धाक बनाने का काम कर रहे हैं। आज हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बात हो या दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बनने की कहानी हो। भाजपा सरकार के नेतृत्व की सभी जगह सराहना होती है। नागर ने कहा कि मैंने तिगांव विधानसभा को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाने का प्रण लिया है और इसके लिए मैं हमेशा प्रयत्न करूंगा। उन्होंने कहा कि समस्त तिगांव की जनता मेरा परिवार है और इसमें मैं किसी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा। आप लोग पांच अक्टूबर को भाजपा के कमल निशान का बटन दबाकर मुझे भारी मतों से जिताएं, जिससे कि मैं आपके लिए नई नई सौगातें ला सकूं। इस अवसर पर गांव भतोला की समस्त सरदारी, सरपंच, पंच, मेम्बर आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद में सीएम सैनी की उपस्थिति में जजपा के दर्जनभर नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे भाजपा सरकार की झूठ को उजागर करने, किया प्रदर्शन – सुमित गौड़

Ajit Sinha

एशिया का सबसे बड़ा आईटी हब बनेगा मानेसर, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x