Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने ग्रीन फील्ड में बीजेपी कार्यालय का किया शानदार उद्घाटन -वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार देर शाम ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी, प्लाट नंबर -3675 सी,ग्रीन फील्ड कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का एक बार फिर उद्घाटन किया। इससे पूर्व में लोकसभा चुनाव हुए थे, जिसमें वह खुद प्रत्याशी थे, और केंद्र में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री हैं, इस पद पर आप लोगों ने पहुंचाया है, मुझे याद है कड़ी धुप में इस कॉलोनी से लगभग 80 प्रतिशत वोट दिया। इस कॉलोनी का मैं सदा ऋणी रहूंगा।  अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे है, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा है, जिसको 5 अक्टूबर को भारी मतों से जीताकर विधानसभा में भेजेंगे,और प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

गुर्जर ने कहा कि ग्रीन फील्ड की प्रमुख जितनी भी समस्या है जिसमें रेलवे अंडरपास शामिल है। आप मुझ पर भरोसा रखिए इसका समाधान वह जरूर कर के रहेंगे। रेलवे अंडरपास का मुद्दा ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी  के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना और ग्रीन फील्ड की महिलाओं ने उनके सामने उठाया था। आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में उद्घाटन का दृश्य , और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को देख और सुन सकते है। इस खास अवसर पर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयरसोसायटी के महासचिव वी के टंडन , नूतन शर्मा , एन के शर्मा , रतन , ग्रीन फील्ड पंजाबी परिवार से एस के अरोड़ा , डॉ. गुड्डी , राजा कुलजीत , उत्तराखंड समाज से मोहन शर्मा , कैलाश , जैन समाज से हिमांशु जैन , आलोक जैन , दुर्गा पूजा बंगाली समाज से अमिताव पाल , संजय , राजपूत समाज से निर्मल राणा, इंद्रभान तोमर ,गुरुद्वारा से सरदार जसविंदर, सरदार एसएस बाबा, लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी से सुभाष त्यागी , ब्रिज गोपाल गर्ग ,सीनियर सिटिज़न कमेटी से ए। एस. मेहता , श्यामवीर , अग्रवाल समाज से कैलाश गुप्ता , ए एन अग्रवाल, विनीत सिंघला , मार्किट एसोसिएशन से प्रदीप गुप्ता , समीर पलटा , महिला कीर्तन मंडली ग्रीन फील्ड से रेखा मित्तल , योगा टीम से नरेश नागरवाल सहित  सैकड़ों लोग उपस्थित थे    

Related posts

डीसी विक्रम सिंह ने किया फरीदाबाद तहसील व अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण, नदारत कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 75 दिवसीय मेगा इवेंट – नाटक ‘पजामा पार्टी’ का हुआ मंचन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के लिए चली राहुल गांधी का भारत जोड़ो पदयात्रा का पूरा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x