Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: शताब्दी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने शुरू की ‘सशक्त कदम छात्रवृत्ति’ योजना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने बी.कॉम (जीआईए) में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्रों की सहायता के लिए ‘सशक्त कदम छात्रवृत्ति’ योजना की शुरुआत की।  इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य बी.कॉम (जीआईए) विभाग के छात्रों को उनकी आवश्यकता व योग्यता के आधार पर उनकी फीस का 50% प्रायोजित करके सहायता प्रदान करना है। इसके लिए कुल 55 छात्रों ने पंजीकरण कराया। आवेदनों के सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद 35 छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के लिए चुना गया जिसका संचालन वाणिज्य (जीआईए) में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजू गुप्ता और छात्रवृत्ति समिति की सदस्य और सहायक प्रोफेसर आरती कुमारी ने किया। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान समिति ने उम्मीदवारों की वित्तीय जरूरतों और शैक्षणिक योग्यता दोनों पर ध्यान केंद्रित किया। इस शैक्षणिक वर्ष के लिए सशक्त कदम छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए चार योग्य छात्रों क्रमशः वंशिका – प्रथम वर्ष, जतिन प्रथम वर्ष, गरिमा – प्रथम वर्ष व  चांदनी – अंतिम वर्ष का चयन किया गया। डॉ. अर्चना भाटिया ने सशक्त कदम छात्रवृत्ति के पीछे के उद्देश्य और दृष्टिकोण को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने अपने आजीवन आधार पर यह छात्रवृत्ति प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और डॉ. अंजू गुप्ता को भविष्य के प्राप्तकर्ताओं के चयन की जिम्मेदारी सौंपी। इस पूरे कार्यक्रम आयोजन में आरती कुमारी की भूमिका भी काफी सराहनीय रही। 

Related posts

फरीदाबाद : 20 वर्षीय लड़के ने अपने 20 वर्षीय सौतली मां के साथ किया जबरन बलात्कार,आरोपी बेटा गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मोदी और नायब सिंह सैनी की सरकारें तानाशाही छोड़े,बढ़ती मंहगाई को तुरंत रोके, बढ़ाए गए टोल तुरंत वापस ले सरकार -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: IZYF24 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी के साथ डीएवी सेंटेनरी कॉलेज ने जीते 14 पुरस्कार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x