Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल का सेक्टर -15 ए के अपना पार्क में आयोजित जनसभा में भव्य स्वागत, मिला समर्थन।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर -15 ए, फरीदाबाद द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल के समर्थन में आयोजित जनसभा में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उन्हें एक ही सुर में भारी मतों से जिताने का उत्साहपूर्वक भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने उन्हें कहा, आपके द्वारा कराए गए विकास कार्य को वह लोग भूल नहीं पाए है, और उन्हें भारी मतों से जीता कर, अधूरे पड़े कार्यों को पूरा आप से ही कराएगें।
                         

ये जनसभा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर -15 ए के प्रधान करण मल्होत्रा, उपाध्यक्ष रितेश सिन्हा,महासचिव सिद्धि गोयल,कोषाध्यक्ष हर्ष गोयल द्वारा अपना पार्क ,साऊथ विंग क्लब, सेक्टर-15 ए, फरीदाबाद में आयोजित की गई थी। 

ये जनसभा शुक्रवार, देर शाम को आयोजित की गई थी। इस दौरान इस कार्यक्रम में “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी, गोल्डन जैन, उद्योगपति राजेश सिन्हा सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।  बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। अब की बार वह आप सभी लोग मुझे एक लाख मतों से जीताकर विधानसभा में भेजे, आप सभी से वादा करता हूँ कि प्रति 15 घंटे  तक काम करके दिखाऊंगा, जो विकास मैंने अपने कार्यकाल में किए थे, अब की बार इससे अधिक विकास कार्य करके आप सभी को दिखाऊंगा.

Related posts

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज गांव दौलताबाद में हाथों से अवैध रूप से बने शेडों को तोडा, कई बार पहले भी तोड़ चुके हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने इरोस गार्डन-39 , बीपीटीपी सहित कई सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट से हटाए अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीसीटीवी फुटेज में दिखा पांच वर्षीय बच्ची को ले जाते हुए आरोपित को, गला घोंटकर बच्ची की सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x