Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा पुलिस की पूछताछ में लेडी डॉन काजल खत्री ने किए अहम खुलासे- वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
इसी साल जनवरी महीने में सेक्टर-104 को एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरजमान हत्या का प्लान तैयार करने वाली लेडी डॉन काजल खत्री को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को अरेस्ट  कर लिया। लेडी डॉन काजल खत्री को नोएडा पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में काजल ने कई अहम खुलासे किए है। जिसकी पुष्टि पुलिस कर रही है. काजल को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नोएडा पुलिस की गिरफ्त में ट्रांजिट रिमांड पर कोतवाली 39 में पूछताछ के दौरान काजल ने चार लाख रुपये में सूरजमान की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की बात कबूली है।

नवीन शर्मा से उसकी डील हुई थी। उसने हथियार लाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे। बाकी के ढाई लाख रुपये काम के बाद देने की बात हुई थी, लेकिन उससे पहले नोएडा पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि काजल पर जल्द ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान भी जो तथ्य सामने आए थे उसमें ये ज्ञात हुआ कि काजल कपिल मान गैंग माफिया की पत्नी है। कपिल रोहिणी के सेक्टर-11 में जिम में आता था। वही पर काजल से उसकी मुलाकात हुई थी. दोनों ने 2019 में शादी की थी उसके बाद से काजल लगातार कपिल मान गैंग के लिए काम करती रही है। गैंग के फाइनेंशियल सपोर्ट और अन्य बाहर का सपोर्ट देती थी. सूरजमान की हत्या से पहले, वह वह जेल में कपिल मान मिल कर के आई थी। हत्या की पूरी प्लानिंग और जानकारी उसे थी। पूछताछ के दौरान तीन आरोपी के नाम आए है, जिनके विरुद्ध जल्द वैधानिक कार्रवाई  सुनिश्चित कराएगे।

Related posts

न्यूयॉर्क से दो प्रदेशों के लोगों में शांति और भाईचारे बिगाड़ने वाले रिकॉर्ड किए टेलीफोन संदेश भेजे थे, की पहचान हो गई हैं – डीजीपी

Ajit Sinha

पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत लेने के लिए पीड़िता की उम्र बारे बनवाए फर्जी दस्तावेज, थाना छायंसा की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जेल से गैंग संचालित कर रहे खूंखार गैंगस्टर सद्दाम गौरी सहित 9 लोग अरेस्ट, दो महिला भी शामिल हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x