Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज कांग्रेस में हुए शामिल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ करीब 200 बीजेपी के पदाधिकारियों, सरपंचों, पूर्व सरपचों और ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। साथ ही आम आदमी पार्टी के भी दर्जनभर पदाधिकारियों ने भी आज कांग्रेस का का दामन थामा है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने कर्ण देव कंबोज, उनके साथियों और आप पार्टी से आए नेताओं का कांग्रेस में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आप सभी लोगों ने सही समय पर सही फैसला लिया है। अपने फैसले व नीतियों से बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूर्ण रूप से एससी और ओबीसी विरोधी मानसिकता की शिकार है। इसीलिए उसके सबसे बड़े ओबीसी नेता को पार्टी छोड़नी पड़ी। कर्ण देव कंबोज, उनके साथियों व नए सहयोगियों के कांग्रेस में आने से बीजेपी के विरुद्ध चल रही बदलाव की मजबूत होगी। सभी मिलकर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो 36 बिरादरी व हर वर्ग का सम्मान करेगी और विकास के मामले में हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी। चौधरी उदयभान ने भी कहा कि कर्ण देव कंबोज जैसे साथियों के कांग्रेस में आने से अबकी बार पूरे हरियाणा के साथ के साथ जीटी रोड बेल्ट में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय हो गया है। कर्ण देव कंबोज ने कहा कि बीजेपी जनता ही नहीं बल्कि खुद के नेता व कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती। खासतौर पर सत्ता धारी पार्टी ने ओबीसी समाज को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। बीजेपी सिर्फ ओबीसी का वोट हासिल करना चाहती है लेकिन उसे अधिकार नहीं देना चाहती। इसलिए इसबार चुनाव में दलित व पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर बीजेपी के अहंकार को तोड़ने का काम करेगा और प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनवाएगा। इससे पहले पूर्व विधायक बंताराम वाल्मीकि, तेजवीर सिंह और बीजेपी के मीडिया प्रभारी रहे एडवोकेट राजकुमार शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हुए। आज कर्ण देव कंबोज ने के साथ बलविंद्र दिमान (बीजेपी ओबीसी जिला अध्यक्ष, जींद), विपिन (चेयरमैन ब्लॉक समिति, रादौर), लवलीन टुटेजा (राज्य संयुक्त सचिव, आप), चरण चौधरी (प्रधान सरपंच एसोसिएशन, बावल), देवेंद्र सिंह अरनेजा (पार्षद नगर पालिका, बावल), ऋषिपाल कंबोज (पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति, इंद्री), रण सिंह (सरपंच, झाबुआ), भरत सिंह बावल (बीजेपी), मुकेश डागर (आप लोकसभा अध्यक्ष, गुरुग्राम), सुशील गुर्जर (पूर्व उप प्रधान चेयरमैन, इंद्री), पवन चौधरी (कर्मचारी सैल, आप, महेंद्रगढ़- भिवानी), किरण पुनिया (ब्लॉक अध्यक्ष गुरुग्राम), अनुराग शर्मा (आप कोषाध्यक्ष), चरण चौधरी (प्रधान सरपंच एसोसिएशन, बावल), देवेंद्र सिंह अरनेजा (पार्षद नगर पालिका, बावल), मांगेराम (सरपंच राज्यपूर), रजत (सरपंच, अल्हड़), कुलतार (पूर्व सरपंच, माखू माजरा), बब्बु (पूर्व सरपंच, रंढौली), विजय (पूर्व सरपंच, कुंजपूरा), विनोद कंबोज, प्रवेश कंबोज, दिलबाग बटान, संजीव सैनी, गोविंद शर्मा, गौरव शर्मा, सचिन फूसगढ़, विजय पथेड़, सुशांक, नवीन ओल्हाण,भरत सिंह बावल समेत सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

मनोहर सरकार का 100 दिन का कार्यकाल पूरी तरह से हुआ असफल साबित : पूर्व विधायक ललित नागर

Ajit Sinha

सीएम अशोक गहलोत, भूपेश बघेल व मल्लिकार्जुन खरगे ने आज संयुक्त प्रेस कांग्रेस में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x