Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक जाति के साथ खड़ा रहना ठीक नहीं है…कई और लोगों के भी एनकाउंटर हुए है, उनके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई…संजय निषाद।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश शासन में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर कलेक्ट्रेट के सभागार बैठक की बाद में मीडिया द्वारा पूछे गए  सवाल कि अखिलेश यादव ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए  हैं, जाति देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि जब डॉक्टर संजय अगुवाई में दिनांक 7 जून 2015 को निषाद लोग गोरखपुर में रेल पर एक अपना आंदोलन कर रहे थे, इनकी पुलिस ने सीधे गोली मारी और निषाद का बेटा अखिलेश निषाद मारा गया। तो क्या वो निषाद नहीं था? उसके लिए कोई आवाज नहीं उठाईं गई,  और कई लोगों के भी एनकाउंटर हुए है, उनके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई? उनका कहना था कि एनकाउंटर हुआ, किन परिस्थितियों में किया गया, उसका जवाब पुलिस देगी, लेकिन खाली एक जाति के साथ खड़ा रहना ठीक नहीं है। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। पहली बात ये है अगर उनके ऊपर जो मुकदमे है उन्हीं के सरकार के समय है। अगर वो अपराधी नहीं था तो क्यों मुकदमा दर्ज कर गया? अगर मंगेश अपराधी है तो किन परिस्थितियों में गोली मारा गया, उसका जवाब पुलिस देगी।

Related posts

पांच गज के  एक प्लाट को लेकर दो पक्षों के बीच चली जमकर  गोली, दो लोगो की मौत, एक की हालत गंभीर-पढ़ें    

Ajit Sinha

क्लब में हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए एक गुट ने ईंट फेंक कर मारी, तो दूसरे गुट ने उसपर चला दी गोली,पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक डीसीएम ट्रक के खराब होने से लगा लम्बा जाम, पुलिस ट्रक को हटवा कर ट्रैफिक को सामान्य करने में जुटी-वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x