Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी पासपोर्ट पर भारत में रहा तिब्बती अरेस्ट, चीन, नेपाल और श्रीलंका में साइबर हैकर को उपलब्ध कराता बैंक खाते.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने फर्जी दस्तावेज के साथ तिब्बत के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है. इसे दिल्ली के द्वारका सेक्टर- 3 से हिरासत में लेकर नोएडा ऑफिस में पूछताछ की गई, इसके बाद गिरफ्तार किया गया है. आरोपित  नेपाल एवं श्रीलंका में बैठे चायनीज साइबर अपराधियों के संपर्क में था और भारतीय व्यक्तियों के और फर्मों के बैंक खाते अपने परिचित विदेशी नागरिकों को उपलब्ध कराता था. जिसका प्रयोग साइबर क्राइम में किया जा रहा था. आरोपी के पास से फर्जी पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, कंबोडिया देश का सिम और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।  
यूपी एसटीएफ के गिरफ्त खडा तिब्बत के नागरिक का असली नाम छीन्जों थारचिंन   है,  जो 2013 में दार्जिलिंग से फर्जी पासपोर्ट चंदा ठाकुर नाम से बनवाया था. छीन्जों थारचिंन ने चीन, मलेशिया, थाईलैंड, दुबई जैसे कई देशों की यात्राएं की. इसी दौरान,  वह नेपाल एवं श्रीलंका में बैठे चायनीज के संपर्क में आ गया और भारतीय व्यक्तियों के और फर्मों के बैंक खाते को अपने परिचित विदेशी नागरिकों को उपलब्ध कराने लगा. जिसका प्रयोग ये लोग साइबर क्राइम में कर रहे थे। पूछताछ में लगभग 26 भारतीय बैंक अकाउन्ट प्रकाश में आए  हैं जिनके सम्बन्ध में गहन छानबीन की जा रही है। छींजो थाराचिन्न ने 2019 में एक भारतीय बैंक एकाउन्ट, चायनीज को उपलब्ध कराया गया था। उस एकाउन्ट में लगभग साढे चार करोड़ रूपये का ट्रांजेक्शन होने के बाद अकाउंट होल्डर ने दिल्ली के जीटीवी एनक्लेव थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अभियुक्त छीन्जों थारर्चिन जेल गया था और लगभग 9 माह जेल में रहा था। जेल से छूटने के बाद छीन्जों थारचिन की मुलाकात द्वारिका के रहने वाले नंदू उर्फ नरेन्द्र यादव से हुई जिसके साथ मिल कर नेपाल एवं श्रीलंका में बैठे चायनीज हैकरो के लिए काम कर रहा था। 

Related posts

कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक सक्रिय शार्प शूटर विनोद उर्फ विक्की उर्फ सन्यासी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजीव कुमार 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

2 करोड़ 30 लाख रुपए नगद व 678 ग्राम सोना के साथ 4 आरोपित पकड़े गए, कई फिल्म अभिनेता से भी कर चुके है लाखों की ठगी -वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x