Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

7 टीमें और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद स्कूल से लापता दो छात्र दिल्ली से बरामद-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल से लापता हुए दोनों बच्चों पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद किया है और दोनों बच्चों को पेरेंट्स को सौंप दिया गया है।  इंटरनल एग्जाम में फेल होने के बाद दोनों डर गए थे। दोनों के पेरेंट्स को स्कूल बुलाया गया था। बस इसी डर के कारण दोनों बच्चे गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद लापता हो गए। पुलिस ने बच्चों की सकुशल वापसी के लिए 7 टीमें बनाकर 500 सौ सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस बच्चों को बरामद कर पाई है. बच्चों और पेरेंट्स की कौन्सेलिंग की गई  है और बताया गया की पेरेंट्स सभी लोग अपने बच्चों को लेकर के संवेदनशील रहे।  

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के आर्यन चौरसिया और नितिन ध्यानी की सकुशल के बाद बरामदगी के बाद उनसे मुलाकात की और उनके साथ बातचीत कर काउंसलिंग की। यह दोनों बच्चे जब स्कूल से घर नहीं पहुंचे तब उनके पैरेंट्स ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी. गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और स्कूल और आसपास के सीसीटीवी  कैमरो को चेक किया गया है, दोनों छात्र स्कूल के गेट पर लगे कैमरे और सेक्टर- 25 मोदी मॉल के पास लगे सीसीटीवी मे दिखे है, एडीसीपी नोएडा में बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस की सात टीम बनाकर और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद आखिर कार्य बच्चे दिल्ली के आनंद विहार के पास मिले थे।  
एडीसीपी नोएडा में बताया कि बच्चे एग्जाम में कम मार्क्स आने के कारण क्लास टीचर ने बच्चों से कहा कि वे अपने परिजनों के हस्ताक्षर करवाकर अगले दिन साथ लेकर आएं। जिससे बच्चे डर और घर नहीं गये थे. बच्चों की बरामदगी के यूनिफॉर्म पुलिस के साथ सादे कपड़ों में पुलिस को तलाशी के लिए लगाया गया था,  जिसमें सफलता हाथ लगी और बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ने टीम को 20000 हजार का इनाम दिया, पेरेंट्स मै भी पुलिस टीम को सम्मानित किया.  पेरेंट्स और बच्चों  और पेरेंट्स की कौन्सेलिंग की जा रही  हैं और बताया गया की पेरेंट्स सभी लोग अपने बच्चों को लेकर के संवेदनशील रहे। 

Related posts

एमबीए पुत्रवधु, करोड़ों के प्रॉपर्टी के चलते पूजा ने इंजिनियर भाई नीरज व उसके दोस्तों से कराई थी सास शकुंतला की हत्या,गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हॉस्टल की चौथी मंजिल से मौत की छलांग: पिता की एक डांट और उदित की जिंदगी खत्म।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को सीबीआई ने आज किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x