Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम ने आज एक एकड़ जमीनों पर बन रही निर्माणाधीन अवैध फैक्टरी पर चलाया बुल्डोजर – वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज बड़खल स्थित जमाई कॉलोनी के पास लगभग एक एकड़ जमीनों में अवैध रूप से बनाई जा रही निर्माणाधीन फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से प्लाटिंग भी की जा रही है। नगर निगम ने तोड़फोड़ की ये कार्रवाई तीन अर्थमूवर मशीनों की सहायता से की है। आज ये जानकारी निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने दी है।

एसडीओ हुड्डा ने बताया कि उन्हें काफी शिकायतें मिली की एनआईटी के बड़खल स्थित जमाई कॉलोनी के निकट एक एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से एक फैक्टरी बनाई जा रही है, शुरूआती दौर में अभी 15 -15 फुट की दीवारें खड़ी की गई है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित कनिष्ठ अभियन्ता हर्ष चपराना से जांच कराई गई तो पता चला की ये निर्माणाधीन फ़ैक्ट्री बिल्कुल अवैध है, और इस निर्माणाधीन फेक्ट्री को निर्माणकर्ता द्वारा चोरी छिपे बनाई जा रही थी। अभी तो 15 -15 फुट की दीवारें खड़ी की गई, वह भी लगभग एक एकड़ जमीनों पर , जिसे आज तीन अर्थमूवर मशीनों की सहायता से धवस्त कर दिया गया है। इस अवैध फैक्टरी के बनने से नगर निगम को मिलने वाले लाखों रूपए का राजस्व का नुकशान हो रहा था। सवाल के जवाब में उनका का कहना है कि उनके नेतृत्व में तोड़फोड़ की टीम आज सुबह के लगभग 11 बजे मौके पर पहुंच गई थी,और कनिष्ठ अभियता हर्ष चपराना की देखरेख में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पर्वतीया कॉलोनी के चौकी इंचार्ज सस्पेंड, और रिश्वत लेते हुए पकडे गए पुलिस कर्मी (एसपीओ) बर्खास्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :श्रीराम अग्रवाल और उनकी टीम ने संभाला रोटरी क्लब फरीदाबाद कॉसमोपोलिटेन कार्यभार, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर उपस्थित थे।

Ajit Sinha

इंडस्ट्रियल प्लॉट अलॉटियों की समस्याओं के समाधान के लिए 19 दिसंबर को समाधान कैंप: अनुपमा अंजलि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x