Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

विनेश फोगाट:अनिल विज ने कसा तंज, बोले “अगर वो देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं तो हमें कोई ऐतराज नहीं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा विनेश फोगाट को टिकट देने के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वो (विनेश फोगाट) देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं तो इसमें हमें कोई एतराज नहीं है। विज आज अम्बाला छावनी भाजपा के चुनावी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, बजरंग पुनिया को भी टिकट देने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पेठ में थी और इनके उकसाने से ही आंदोलन चल रहा था, नहीं तो खिलाड़ियों का फैसला भी हो जाता।

हरियाणा में भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद टिकट न मिलने से नाराज लोगों को लेकर अनिल विज ने कहा कि 90 सीटों का चुनाव हैं और एक-एक सीट से कई-कई लोग चुनाव लड़ना चाहते थे। पार्टी ने उम्मीदवारों को देखते हुए 67 लोगों की सूची जारी की हैं। कई-कई बार छोटी-छोटी नाराजगी हो भी जाती हैं और उनको मना लिया जाएगा। नेताओं के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि सभी को मनाने का काम किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग: रोहतक के कॉलेज में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 जख्मी पुरानी रंजिश के चलते वारदात की आशंका

Ajit Sinha

कांग्रेस ने मणिपुर में दो बच्चों की हत्या सहित हालिया हिंसक घटनाओं की जल्द से जल्द जांच की मांग की।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार 8275 एफआईआर लेगी वापिस-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x