Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में जिला प्रशासन की फिर बड़ी कार्रवाई, 3,994 लीटर अवैध शराब पकड़ी: विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान होने वाली अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते जिला में अवैध शराब सप्लाई करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से चेकिंग के दौरान जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए देसी शराब की 5 हजार 299 बोतलें और अंग्रेजी शराब की 133 बोतलें जब्त की गई हैं। कुल जब्त शराब की मात्रा 3 हजार 994 लीटर है, जिसका मूल्य 14 लाख 61 हजार 106 रुपए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि इसके साथ ही अलग-अलग टीम में बनाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध रूप से शराब की सप्लाई न हो इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा जिला में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि किसी भी सूरत में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो।

Related posts

चंडीगढ़: राजस्व विभाग के 1 तहसीलदार, 5 नायब तहसीलदार और 1 रिटायर्ड नायब तहसीलदार को सस्पैंड किया गया है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला थाना पुलिस ने ऑटो चालक सहित तीन लोगों को नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने के आरोप में किया गिरफ्तार, डीसीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पत्नी चेतना की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला पति जयप्रकाश निकला हत्यारा, गला घोंट कर की गई चेतना की हत्या,यूपी के खढ्ढे में दिया दबा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x