Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

शहीद जवानों के परिवार के साथ भाजपा सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए विकास राघव को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके पैतृक गांव दोहला में पहुंचे। शहीद के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी और परिवार जनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार शहीदों के परिवार के साथ सदा खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद विकास राघव ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया है और पूरे देश को शहीद विकास राघव की शहादत पर गर्व है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मां भारती की सेवा में कर्तव्य पालन के दौरान अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों के परिवार के साथ प्रदेश सरकार पूर्ण संवेदन शीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकियों से सख्ती के साथ निपट रही है। देश की सीमा पर तैनात हमारे वीर जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत और सुरक्षित है। सैनी ने कहा कि आतंकियों के मंसूबे कभी भी पूरे होने वाले नहीं है। इस मौके पर सीएम सैनी के साथ खेल मंत्री संजय सिंह, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, जिला महामंत्री रामवीर भाटी और महेश चौहान भी मौजूद रहे।

Related posts

वोटर हेल्पलाइन एप व गरुड़ एप का लाभ उठाएं जिलावासी व बीएलओ: डीसी

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने बुधवार को गेहूं बीज वितरण घोटाला मामले में आरोपित सुशील कुमार सेल्समैन को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच -10 एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने छीनी हुई मोबाइल फोन को ओलेक्स के जरिये बेचने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x