Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 11 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद::आज फरीदाबाद पुलिस प्रशासन के 11 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर- 21 सी में किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश नरवाल के साथ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति पाने वाले के परिजन भी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस प्रशासन के इंस्पेक्टर होशियार, हंसराज, उप- निरीक्षक कर्मजीत, विद्यानंद, देवेन्द्र सिंह, बिरेन्द्र सिंह, बहादुर चंद तथा मुख्य सिपाही सुरेन्द्र, फूल सिंह और कुक धर्मचंद व माली श्याम बिहारी की सेवानिवृत्ति होने पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि सालों तक देश सेवा करने के पश्चात अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति मिल रही है,

पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इन्होंने पुलिस विभाग में सालों तक कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह इन सभी का धन्यवाद करते हैं और आशा करते है कि सभी अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से जीवन व्यतीत करे। पुलिस आयुक्त ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सभी सदस्यों को ग्रुप फोटो भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।

Related posts

लेफ्टिनेंट राजेश थापा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया, मंत्री ,विधायकों सहित शहर के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदेश में कोरोना मरीजों में आज फिर से जबरदस्त उछाल, गुरुग्राम में नए 280 केस, कुल 428 नए केस आए

Ajit Sinha

उपायुक्त नरेश नरवाल  ने कोरोना पॉजीटिव केस मिलने पर जिला में किए कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x