Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लेने निकली भाजपा की वैन, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दिखाई हरी झंडी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: चुनाव की रणभेरी बजते ही भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगने की शुरुआत बुधवार को पंचकूला से कर दी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला से सुझाव मांगने के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सुझाव मांगने के लिए नेताओं की ड्यूटियां तय की। चुनाव संकल्प पत्र समिति की पहली बैठक में जनता से सुझाव मांगने वाले इस अभियान की सफलता के लिए योजना भी बनाई गई। समिति के प्रमुख एवं राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में हुई बैठक में हर वर्ग के लोगों से सुझाव लेने की रचना और योजना बनाई गई।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला से संकल्प वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संकल्प वैन हरियाणा के 22 के 22 जिलों में हर ब्लॉक स्तर तक जाएगी और लोगों से सुझाव एकत्रित करेगी। बैठक में हर क्षेत्र के हिसाब से नेताओं की ड्यूटियां लगाई गई। पार्टी के नेता सभी जिलों में प्रवास करेंगे और लोगों से सुझाव लेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने संयुक्त रूप से बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के हिसाब से काम किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी जो घोषणापत्र जारी करेगी उसमें जनता के सुझावों को शामिल किया जाएगा। एक सप्ताह तक वैन हर जिला में जाएगी और 29 अगस्त को संकल्प पत्र समिति की दूसरी बैठक होगी, जिसमें जनता से मिले सुझावों पर विस्तृत रूप से चर्चा होगी और उन सभी सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा जो बजट के हिसाब से समाहित हो सकते हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:एआईसीसी ने सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय स्तर पर कई नियुक्तियां की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-सीएम

Ajit Sinha

नई दिल्ली: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राहुल और प्रियंका गांधी से किए कई सवाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x