Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विनय हत्याकांड का आरोपित हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: पुलिस को उसे समय बड़ी कामयाबी मिली जब लुक्सर गांव में विनय की सरेशाम हत्या के एक आरोपित को मुठभेड़ के बाद के गिरफ्तार कर लिया। आरोपित  को इलाज के लिए एक  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपित थाना ईकोटेक वन द्वारा घोषित हिस्ट्री शीटर है। इस मामले में विनय के परिवार वालों ने कल उसके शव को सड़क पर रख कर जाम लगाया था और न्याय की मांग की थी। पुलिस के गिरफ्त में खड़ा बदमाश सुंदर नागर है, विनय की हत्या करने में नितिन के साथ सुंदर नगर भी शामिल था। मृतक विनय के परिजनों का आरोप था, कि सुंदर नागर ने नितिन और उसके साथियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए सात टीमों का गठन किया गया था। कल देर रात कोतवाली कासना, ईकोटेक वन, और स्वाट टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सूचना मिलने पर आरोपित सुंदर की तलाश में ओमिक्रोन 1ए की ग्रीन बेल्ट पर जब पुलिस की टीम पहुंची,तो आरोपित सुंदर नागर ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया।  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हिस्ट्रीशीटर सुंदर नागर की शह पर नितिन व अन्य ने विनय की हत्या की हैं। इसके कब्जे से बिना नंबर की कार और अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपितसे पूछताछ की जा रही है। एक साथी मौके से फरार हुआ है, जल्द ही अन्य आरोपितों  को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ₹ 3274.5 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध नशीली दवाइयों का विनष्टीकरण।

Ajit Sinha

वैगनआर कार और बाइक में सीधी टक्कर में चार नाबालिक की मौत, ड्राइवर हिरासत में

Ajit Sinha

राशन डिपो होल्डर की शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिजनों ने शिकायतकर्त्ता को पीटने के मामले में 2 महिला सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x