Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित ऐतिहासिक पंखा मेले की मंच पर आज होगा कांग्रेसियों का जमावड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद की पथवारी माता मंदिर से होने वाली ऐतिहासिक पंखा मेला के मंच पर आज कांग्रेसी के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। आज सोमवार ,दोपहर के बाद रक्षा बंधन के दिन निकलने वाली ये ऐतिहासिक पंखा मेला, ओल्ड क्षेत्र में प्राकृति आपदाओं से आमजनों को बचाने के उद्देश्य से पिछले सैकड़ों वर्षों से लगातार निकाली जा रही है इस बार इस ऐतिहासिक पंखा मेला का बीरा हरियाणा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखन कुमार सिंगला और उनकी टीम ने उठाया है। पंखा मेला कमेटी के चेयरमैन शिव शंकर भारद्वाज ने आज “अथर्व न्यूज़” से बातचीत के दौरान कहा कि इस पंखा मेला में मुख्यातिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होंगें, जबकि वशिष्ट अथिति के तौर पर हरियाणा सरकार में मंत्री रहे व लोकसभा चुनाव हार चुके महेंद्र प्रताप सिंह, सुश्री शारदा राठौड़, करण दलाल और कांग्रेस के कई विधायक और दिग्गज नेतागण उपस्थित रहेंगें। जबकि इस मंच की अध्यक्षा स्वंय हरियाणा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और आयोजक लखन कुमार सिंगला करेंगें। भारद्वाज ने आज बातचीत के सिलसिले को आगे बताया कि इस पंखा मेले के खास अवसर पर निकलने वाली झांकियों को बहुत ही सुंदर को बनाने के लिए फरीदाबाद, दिल्ली सहित आसपास के कई जिलों और प्रदेशों से शानदार बैंड पार्टियों को और देवी- देवताओं की झांकियों को बुलाई गई है। आज की ये झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगा। कांग्रेसी इस पंखा मेले की मंच से संदेश देने की पूरी कोशिश करेंगी, कि होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उत्साहित है, और आज भी भारतीय जनता पार्टी से मुकाबले के लिए उनकी पार्टी में पूर्ण ऊर्जा बरक़रार है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी बहुत हो अच्छा प्रदर्शन करके बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Related posts

फरीदाबाद: चाचा द्वारा 5000 रूपए में खरीदी गई देसी पिस्तौल से भतीजे ने देवेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी थी -पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :स्वर्गीय पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शर्मा के परिजनों ने दीपावली त्यौहार अनाथ बच्चों के साथ मनाएं रजाई -गद्दे किए भेंट।

Ajit Sinha

महत्वपूर्ण विषयों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक बैठक बुलाई, शुक्रवार को पंचकूला में होगी बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x