Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद नगर निगम ने किया ठेका रद्द, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही चार्जशीट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 10187 के तहत बड्खल विधानसभा में सीवर की समस्याओं से निदान पाने के लिए एक परियोजना बनाई गई थी, जिसकी अनुमान राशि 158 करोड़ रूपये है, जिसमे पुरानी सीवर लाइन का पुनर्वास, नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य, डिस्पोजल का उन्नयन, माइक्रो टनलिंग कार्य, और अन्य पुनर्स्थापन,स्थानांतरण कार्य शामिल है। इस कार्य में देरी होने के कारण, आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा इस पर संज्ञान लिया गया तथा एक रिपोर्ट नगर निगम से तलब की गई, जिसमे पाया कि इस कार्य के टेंडर में ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया में गलत तरीके से एक दूसरे के डिजिटल सिग्नेचर प्रयोग किए है, जो कि गलत है।  आमजन को हुई असुविधा के कारण, इस कृत्य को मुख्यमंत्री ने सख्ती से लेते हुए आदेश पारित किए, जिसकी अनुपालना में नगर निगम द्वारा इस टेंडर को रद्द कर दिया गया है सरकार द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट की जा रही है तथा जिन ठेकेदारों द्वारा टेंडर प्रक्रिया में गलत तरीके से डिजिटल सिगनेचर प्रयोग किए गए है, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई  अमल में लाई  जा रही है। 

Related posts

फरीदाबाद: पाली में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल पर 7 पहले फूलों, फिर हुई नोटों की बरसात, 51 नगाड़ों से गूंजा लोकसभा क्षेत्र-वीडियो।

Ajit Sinha

एसपीओ गुरबेज सिंह, नारकोटिक्स स्टाफ 30,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने दी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x