Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कार की छत पर चढ़कर शराब की बोतल ले कर डांस करने और उत्पाद मचाने का वीडियो वायरल, चारों लड़के पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा के कोतवाली 20 क्षेत्र के सेक्टर- 31 में एक अधिवक्ता के पुत्र ने शराब पीकर अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर उत्पाद मचाया। इन युवकों ने कार की छत पर चढ़कर शराब की बोतल लेकर डांस किया और जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो अपने पिता की ऊंची पहुंच होने का रौब झाड़ कर लोगों को को हड़काया। इन युवकों के हरकतों से परेशान सेक्टर वासियों ने इसकी शिकायत कोतवाली 20 से की। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार किया है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार की छत पर चढ़कर शराब की बोतल लेकर डांस करते और उत्पात मचाते इन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया वायरल है, सेक्टरवासियों का कहना है कि ये युवक आए दिन इसी प्रकार उत्पात मचाते है विरोध किया, तो अपने पिता की ऊंची पहुंच होने का रौब झाड़ते है. परेशान लोगों ने हिम्मत जुटाकर अधिवक्ता पुत्र के खिलाफ कोतवाली 20 पर दी लिखित शिकायत की, पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार किया है. एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पर सूचना प्राप्त हुई कि चार युवक द्वारा गाड़ी पर चढ़कर डांस कर्ते हुए, शोर शराबा कर रहे है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों युवको हर्ष पांडे, शिव गौतम, कासिम, आनंद गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध अंतर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस की कार्रवाई की गई है। सियाज कार सीज किया गया है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और यातायात प्रबंधन के लिए लगभग 1500 कैमरे लगाए जाएंगे

Ajit Sinha

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मोस्ट वांटेट के लिस्ट को किया सांझा,अखाड़ों व जिम में कसरत करने आए युवाओं पर रहेगी पुलिस की नजर

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दोस्त ने मात्र 150 रूपए के लिए पीट -पीट कर की थी अपने दोस्त दिलीप की हत्या. आरोपित अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x