Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑन डिमांड पीजी, कॉलेज में सप्लाई के लिए लाई गई, लाखों की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद, दो तस्कर पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा :नोएडा शहर में मादक पदार्थ का कारोबार तेजी से फैल रहा है,युवाओं के गांजे के साथ-साथ अब फ्लेवर्ड केमिकल युक्त ई-सिगरेट अपनी पैठ बना रहा है. कार और बुलेट से प्रतिबंधित ई-सिगरेट की आपूर्ति करने वाले दो आरोपितों को नोएडा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से करीब 15 लाख रुपये की ई-सिगरेट बरामद हुई। दोनों की कार और बुलेट को भी कब्जे में लेकर उनके मोबाइल को भी जब्त कर लिया।पुलिस की गिरफ्त रियाज अहमद को थाना 39 पुलिस ने सेक्टर-37 के पास पकडा है, वहीं सेक्टर-49 पुलिस ने रंजीत को लाखों की ई-सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सेक्टर-37 के पास एक संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका गया। इस कार की जब चेकिंग की गई तो उसमें आठ लाख की चाइना मेड ई-सिगरेट मिली। वहीं सेक्टर-49 पुलिस ने प्रतापगढ़ के रंजीत को लाखों की ई-सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है। वर्तमान में बरौला में रह रहा रंजीत बुलेट से ई-सिगरेट की आपूर्ति करता था। एक ई-सिगरेट 4 से 5 हजार रुपये में बिकती है। यह सिगरेट पीजी, कॉलेज और अन्य स्थानों पर ऑन डिमांड सप्लाई की जाती थी। मांग अधिक होने के कारण प्रतिबंधित ई-सिगरेट की कीमत भी कई गुना अधिक हो जाती है। नामी कॉलेजों के आसपास इस प्रकार की ई-सिगरेट की ज्यादा आपूर्ति होती है।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपितों  ने पूछताछ के दौरान बताया कि नेपाल के रास्ते ई-सिगरेट की खेप को दिल्ली लाया जाता है। दिल्ली से अन्य राज्यों और जिलों में उसे बेचने के लिए भेजा जाता है। दिल्ली और राजस्थान के आसपास ई-सिगरेट की आपूर्ति करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं, जो प्रतिमाह लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। कुछ समय पहले सेक्टर-39 और सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। यहां भी नेपाल के रास्ते प्रतिबंधित ई-सिगरेट आई थी। गिरफ्त में आए आरोपितों   के वाट्सएप ग्रुप को चेक किया जा रहा है।

Related posts

एक परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी की चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की पहलः बिजली चोरी रोकने और बिजली चोरी के जुर्माने की राशि का भुगतान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक और मर्डर: मेरे नाबालिग बेटे को शराब पीला कर मत बिगड़ों कहने पर पिता को बदमाशों ने मार डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x