Athrav – Online News Portal
दिल्ली

राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश के पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की डूबने से हुई मौत, कई छात्रों का रेस्क्यू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर में कल शनिवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश के चलते राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में एकदम से लबालब पानी भर गया, जिसमें कई छात्र छात्राएं बुरी तरह से फंस गए। बेसमेंट में कोचिंग सेंटर का लाईब्रेरी है। और बेसमेंट की गहराई लगभग 12 फ़ीट बताई गई है, इस हादसे की खबर मिलते ही दमकल कर्मियों के साथ दम कल की कई गाड़ियां, एनडीआरएफ व पुलिस प्रशासन के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। और रेस्क्यू करके कई छात्रों को बाहर निकाला गया। इस दौरान बेसमेंट में भरे हुए पानी में डूबने के कारण तीन छात्र -छात्राएं की मौत हो गई। ये सभी छात्र -छात्राएं इस कोचिंग में आईएएस बनने के लिए आए थे। इस संबंध में संबंधित थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी किए हैं

Ajit Sinha

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने माधुरी दीक्षित के गाने ‘ओ रे पिया’ पर दिखाया जबरदस्त अंदाज, वीडियो हुआ वायरल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने अखिलेश यादव पर आतंकवाद और अपराधियों को संरक्षण देने का बड़ा आरोप लगाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x